Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज का फर्स्ट लुक जारी, रिलीज डेट भी अनाउंस

अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई है और अब उनकी आगामी फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है।

Updated: सोमवार, 15 नवंबर 2021 (12:06 IST)
अक्षय कुमार के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक पृथ्वीराज का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस मूवी का टीज़र भी सामने आया है जिसे अक्षय के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 
 
 
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में हीरोइन के रूप में मानुषी छिल्लर हैं। संजय दत्त और सोनू सूद के भी फिल्म में अहम रोल हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है।
 
फिल्म को लेकर हुआ था विवाद 
महीनों पहले करणी सेना ने अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। करणी सेना का कहना है कि अक्षय कुमार की फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। ऐसे में फिल्म का नाम पृथ्वीराज कैसे रखा जा सकता है। करणी सेना ने कहा था कि फिल्म टाइटल को बदला जाए और महान राजा पृथ्वीराज को सम्मान दिया जाए। करणी सेना ने आगे शर्त रखते हुए कहा था कि इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें फिल्म दिखाई जाए। 
 
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति जताई है। क्षत्रिय महासभा से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान या सम्राट पृथ्वी राज चौहन होना चाहिए। फिल्म का नाम सिर्फ 'पृथ्वीराज' नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान देते हुए उनका पूरा नाम होना चाहिए।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख