शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. udit narayan and deepa narayan record song for vinod yadav bhojpuri film
Written By
Last Modified: रविवार, 14 नवंबर 2021 (17:33 IST)

उदित नारायण और दीपा नारायण ने विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म में गाया गाना

उदित नारायण और दीपा नारायण ने विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म में गाया गाना - udit narayan and deepa narayan record song for vinod yadav bhojpuri film
अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही विनोद यादव की नई फिल्म का पहला गीत मुंबई में रिकॉर्ड किया गया। इस गाने को पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण की मधुर आवाज़ में संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में रिकॉर्ड किया गया है।

 
विनोद यादव की अनटाइटल्ड फ़िल्म की शूटिंग 19 नवंबर को लखनऊ और सीतापुर की खूबसूरत लोकेशन्स पर शुरू की जाएगी। फिल्म के निर्देशन की ज़िम्मेदारी आनंद घटराज को सौंपी गई है। आनंद घटराज ने कहा कि ब्रेक के बाद वो एक बार फिर शूट पर लौट रहे हैं, जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। 
 
उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म अपने एक अलग विजन के साथ शूट करने वाला हूं। जिससे जब ये फिल्म पर्दे पर आए तो दर्शक इसलिए सीटियां और तालियां बजाने से परहेज न करे। विनोद यादव ने बताया कि उनकी पिछली फिल्मों की तरह ही उनकी नई फ़िल्म भी साफ सुथरी होगी जिसे पूरा परिवार के साथ बैठकर देख जा सकेगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी आम भोजपुरिया फिल्मों की कहानी से हटकर होने वाली है। फिल्म में आपको बहुत ही कर्णप्रिय गाने सुनने को मिलेंगे, जिसमें से एक गाने की रिकॉर्डिंग उदित नारायण और दीपा नारायण ने साथ मिलकर की है। मैं उदित नारायण और दीपा नारायण का तहेदिल से धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने हमारी फिल्म के लिए अपनी मधुर आवाज में सॉन्ग रिकॉर्ड किया है।
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 15 : राकेश बापट के बाद शमिता शेट्टी की बिगड़ी तबीयत, शो से हुईं बाहर!