1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prime video web series gram chikitsalay season 2 trailer release

'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज, हंसी और गांव की सच्चाई का अनोखा मेल

Gram Chikitsalay Season 2 Trailer
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2' का मज़ेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर को देखकर दर्शक अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई और ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ की कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने मिलकर तैयार किया है। 
 
हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाले इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे डॉ. प्रभात भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनाने के लिए मुश्किलों से जूझ रहे हैं, पर उन्हें जल्द ही समझ आ जाता है कि कुछ बीमारियों का इलाज दवाइयों से नहीं होता, बल्कि इसके लिए बिल्कुल अलग तरीका अपनाना पड़ता है। 
 
ट्रेलर में डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) के उस मिशन की झलक दिखाई गई है जिसमें वे भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जब उन्हें इस बात का भरोसा हो जाता है कि अब गांव वाले उनके साथ हैं, तभी नई-नई चुनौतियां उनके सामने आकर खड़ी हो जाती हैं। 
डॉ. प्रभात को लगता है कि अगर उनके अस्पताल को "आदर्श पीएचसी" का खिताब मिल जाए, तो सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। पर उन्हें जल्द ही समझ आ जाता है कि कामयाबी सिर्फ डॉक्टरी की डिग्री और अच्छा अस्पताल चलाने से नहीं मिलती है। गांव वालों के अजीबोगरीब रवैये, स्थानीय राजनीति के चक्कर, लोगों के दिलों में बसे शक और जरूरी सामानों की हमेशा रहने वाली कमी के बीच, क्या डॉ. प्रभात भठकंडी की इन परेशानियों का सही इलाज ढूंढ पाएंगे, या फिर साबित हो जाएगा की ये सब ठीक करना उनके बस की बात नहीं?
 
अमोल पाराशर ने कहा, इस नए चैप्टर में भठकंडी में मेरे किरदार का सफ़र कुछ इस तरह आगे बढ़ता है, जैसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। उसे थोड़ी-बहुत कामयाबी तो मिली है, पर उसके सामने नई-नई मुसीबतें भी आकर खड़ी हो गई हैं। मुझे इस सीरीज़ की सबसे अच्छी बात ये लगी कि इसमें गांव के अस्पतालों की असली और गंभीर दिक्कतों को बखूबी पर्दे पर उतारा गया है, और फिर उन्हें मजाक, अपनेपन के भाव, कॉमेडी और जज्बातों के साथ इस तरह पेश करता है कि इसकी कहानी हर उम्र और क्षेत्र के दर्शकों को अपनी सी लगती है।
 
चेतन कुमार का किरदार निभाने वाले विनय पाठक ने कहा, टीवीएफ ने हमेशा से ही ज़मीन से जुड़ी और आम लोगों की कहानियों को पेश किया है, जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर जाती हैं और 'ग्राम चिकित्सालय' इसकी सबसे अच्छी मिसाल है। इस शो की खासियत यह है कि यह गाँव के अस्पतालों के सच और वहाँ के लोगों की जिंदगी को अपनेपन के भाव, हंसी-मजाक और सच्चे जज्बातों के साथ दिखाता है। 
ग्राम चिकित्सालय का दूसरा सीज़न प्राइम डे के लिए प्राइम वीडियो की ब्लॉकबस्टर सूची में शामिल हो गया है। इस साल जुलाई में, अमेज़न प्राइम डे अपने दसवें एडिशन के साथ भारत में वापस आ रहा है। प्राइम मेंबर्स के लिए इस बार ज़बरदस्त डील्स, भारी बचत, नए-नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन के साथ बहुत कुछ खास होने वाला है।
 
ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2 में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह फिर से अपने-अपने किरदारों में नज़र आने वाले हैं, जबकि इस बार दिनेश लाल यादव भी एक अहम किरदार निभाकर इस सीरीज़ से जुड़ने वाले हैं। यह नया सीज़न भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 23 जून को सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review