सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान फार्म हाउस विवाद, भाईजान के पड़ोसी को लगाई हाईकोर्ट ने फटकार, कहा- सोशल मीडिया मानहानि का मंच नहीं
- 'जबान संभाल के' फेम दिग्गज एक्टर दिनयार तिरंदाज, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- दिशा पाटनी को स्कूल में घास तक नहीं डालते थे लड़के, आज करती हैं करोड़ों दिलों पर राज
- हॉलीवुड में एंट्री को तैयार रितिक रोशन, ऑस्कर विजेता मेकर्स की एजेंसी Anonymous Content संग साइन की बड़ी डील
- हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बवाल, धार्मिक नगरी में 'Bar' साइनबोर्ड पर भड़के लोग
इमरान हाशमी को टक्कर देंगी 75 साल की शबाना आजमी, 'आवारापन 2' में बनेंगी खूंखार विलेन
साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' को भला कौन भूल सकता है? इमरान हाशमी के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शुमार इस फिल्म के गानों और कहानी ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। अब करीब 19 साल बाद इस कल्ट फ्रेंचाइजी का सीक्वल 'आवारापन 2' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
फैंस 'आवारापन 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। 'आवारापन 2' में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की एंट्री हो गई हैं। इस फिल्म में वह मुख्य विलेन के रूप में नजर आने वाली हैं। 75 साल की शबाना अपने 50 से अधिक सालों के फिल्मी सफर में पहली बार पर्दे पर एक क्रूर और खूंखार विलेन का किरदार निभाएंगी।
फिल्म में शबाना आजमी के किरदार का नाम 'नफीसा' है, लेकिन इस किरदार के बनने के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, फिल्म के स्क्रीनप्ले राइटर बिलाल सिद्दीकी ने शुरुआत में इस रोल को अंडरवर्ल्ड के एक बेहद शांत, गंभीर और रसूखदार पुरुष विलेन के रूप में लिखा था। स्क्रिप्ट के मुताबिक, यह विलेन अपनी खामोश और दमदार मौजूदगी से मुख्य किरदार शिवम (इमरान हाशमी) की जिंदगी और पूरी कहानी का रुख बदल देता है।
लेखक ने इस मेल विलेन का पूरा खाका तैयार कर लिया था, लेकिन जब कहानी फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट के पास पहुंची, तो उन्होंने इसमें एक यूनीक बदलाव करने का सुझाव दिया। विशेष भट्ट का मानना था कि शिवम की डार्क और क्राइम से भरी दुनिया में अगर किसी शक्तिशाली महिला को विलेन के रूप में पेश किया जाए, तो कहानी में एक नया और अनपेक्षित रोमांच पैदा होगा।
शबाना आजमी ही क्यों बनीं पहली पसंद?
जैसे ही इस किरदार का जेंडर बदला गया, मेकर्स के दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आया—शबाना आजमी। फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट के अनुसार, नफीसा के किरदार के लिए जिस गंभीरता, ठहराव और स्क्रीन प्रेजेंस की जरूरत थी, वह सिर्फ शबाना आजमी ही ला सकती थीं।
शबाना आजमी ने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी मुख्यधारा के सिनेमा में पूरी तरह से नकारात्मक भूमिका नहीं निभाई है। 'आवारापन 2' में वह अंडरवर्ल्ड की एक ऐसी लेडी डॉन के रूप में दिखेंगी जो चीखने-चिल्लाने के बजाय अपनी शांत और खौफनाक मौजूदगी से डर का माहौल पैदा करती है।
'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कर कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। फिल्म का निर्माण विशेष फिल्म्स के बैनर तले विशेष भट्ट कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
