Daily Horoscope
✕

कामाख्या देवी मंदिर दर्शन करनें पहुंचीं प्रीति जिंटा, वीडियो शेयर करके बोलीं- शांति महसूस हुई....

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (15:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। प्रीति जिंटा हाल ही में गुवाहटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 
इस वीडियो में प्रीति जिंटा कामाख्या मंदिर परिसर के अंदर नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पिंक कलर का सूट पहने बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने दुप्पटे से अपना सिर ढका हुआ है और फेस मास्क भी लगाया हुआ है। प्रीति ने वीडियो में मंदिर, आस-पास की दुकानों और एक तालाब की झलक भी शेयर की है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने मंदिर दर्शन का अपना अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, गुवाहाटी जाने का मेरा एक कारण प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर जाना था। भले ही हमारी फ्लाइट कई घंटों के लिए लेट थी और मैं पूरी रात जागी थी। लेकिन जब मैंने मंदिर में एंट्री की तो यह सब वर्थी लगा।
 
उन्होंने लिखा, जब मैं वहां गई तो मुझे इतना पावरफुल वाइब्रेशन और शांति महसूस हुई। शांति और ग्रैटिट्यूड के ये पल चारों ओर की सभी अराजकता और निर्णय के लिए तैयार करते हैं और इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। अगर आप भी कभी गुवाहाटी जाते हैं तो इस इनक्रेडिबल मंदिर के दर्शन करना न भूलें। आप मुझे बाद में थैंक्यू कह सकते हैं। जय मां कामाख्या - जय माता दी।
 
बता दें कि प्रीति जिंटा शादी के बाद अपने पति जीन गुडइनफ के साथ यूएस शिफ्ट हो गई है। एक्ट्रेस के दो बच्चे जय और जिया भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख