dharma sangrah
✕

Prachi Desai को बॉलीवुड में नहीं मिला सम्मान, बोलीं- 'सेक्सिस्ट' फिल्मों के ऑफर्स देते थे डायरेक्‍टर

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (15:13 IST)
प्राची देसाई ने टीवी में सफल करियर के बाद फिल्मों की तरफ अपना रुख किया था। उन्हें टीवी की तरह ही फिल्मों में भी पसंद किया गया मगर उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी जिसकी वह हकदार थीं। वहीं अब प्राची देसाई ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं।

 
प्राची देसाई ने बताया कि कैसे बड़े डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स ने उनके काम को कभी सम्मान नहीं दिया। वह चाहते थे कि प्राची सिर्फ अपने लुक्स पर ध्यान दें और बड़े पर्दे पर हॉट दिखे। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, ज्यादातर डायरेक्टर्स ने मुझे अपने लुक्स पर ध्यान देने के लिए कहा। लेकिन मुझे 'सेक्सिस्ट' फिल्में कभी नहीं करनी थी इसलिए मैं उनके ऑफर्स को ठुकराती चली गईं। ऐसे में अब मुझे अच्छे ऑफर्स आने बंद हो गए हैं और इंडस्ट्री में मेरी ऐसी इमेज बना दी गई है जहां लोगों को यह लगता है कि मुझे फिल्में करने में खास दिलचस्पी नहीं है।
 
प्राची ने आगे कहा कि डायरेक्टर्स चाहते थे कि मैं बिना स्क्रिप्ट पढ़े फिल्म साइन कर दूं लेकिन मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। इस वजह से मेरे हाथ से कई फिल्में निकलते चली गईं क्योंकि बॉलीवुड में बड़े डायरेक्टर्स को ना सुनने की आदत नहीं होती।
 
वहीं प्राची ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि एक बार उन्हें एक बड़ी बजट वाली फिल्म के लिए ऑफर आया जिसमें उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया। प्राची के इनकार करने के बाद भी फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें दोबारा कॉल किया लेकिन उन्होंने साफ-साफ फिल्म करने से मना दिया।
 
प्राची ने साल 2006 में एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' में काम किया था। इस सीरियल से प्राची काफी मशहूर हो गई थीं। इसके बाद 2008 में उन्होंने फरहान अख्तर के ऑपोजिट 'रॉक ऑन' से डेब्यू किया था। इसके बाद प्राची ने लाइफ पार्टनर, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन, आई मी और मै जैसी फिल्मों में काम किया है।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख