ramcharitmanas
✕

प्रभास की 'सालार' का फैंस को करना होगा और इंतजार, फिल्म की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2023 (14:42 IST)
Salaar Release Date Postponed: साउथ सुपरस्टार प्रभास जल्द ही निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट साल की शुरुआत 'साल नहीं सालार है' ट्रेंड कराने के साथ ही शुरू हो गई थी।
 
'सालार' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी। लेकिन अब खबरें आ रही है कि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को सितंबर से आगे बढ़ाकर दिसंबर तक पोस्टपोन कर दी है। 'सालार' के पोस्टपोन होने की वजह शाहरुख की फिल्म 'जवान' को भी माना जा रहा था, जो 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। 
 
'सालार: पार्ट 1 - सीज़फ़ायर की एक छोटी सी झलक भर ने जनता को जबरदस्त तरीके से बेचैन किया है। और तब से दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जबकि निर्माता इस मेगा-एक्शन एंटरटेनर फिल्म को उनके सामने पेश करने के लिए उतने ही उत्साहित हैं। मेकर्स इस फिल्म को थिएटर्स में उतारने के लिए फुल रफ्तार से काम में जुटे है, लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा है कि फिल्म की क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज न हो और दर्शकों तक बेस्ट सिनेमा पहुंचे।
 
इस परियोजना से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार, निर्देशक प्रशांत नील 'सालार' के फाइनल आउटपुट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने हर चीज को परफेक्ट बनाने के लिए प्राथमिकता देने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने का फैसला किया है। फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, दर्शकों तक बेस्ट फिल्म पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए नवंबर में फिल्म रिलीज की संभावना अधिक है। इस बीच, निर्देशक, निर्माता, पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। होम्बले फिल्म्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेगी।
 
जबकि प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 - सीजफायर की रिलीज को जनता ने उत्सुकता से देखा है, इस खबर ने वास्तव में इसे एक पायदान ऊपर उठा दिया है कि इस बार प्रशांत नील क्या लेकर आने वाले हैं। सालार: पार्ट 1 - सीज़फायर  सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जो केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है।
 
'सालार' को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म में सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार साथ काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख