biodatamaker
✕

महाशिवरात्रि पर प्रभास ने फैंस को दिया खास गिफ्ट, 'प्रोजेक्ट के' की रिलीज डेट से उठाया पर्दा

Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (15:02 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इन्हीं में से एक 'प्रोजेक्ट के' भी है। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी है। 

 
महाशिवरात्रि के मौके पर 'प्रोजेक्ट के' के मेकर्स ने प्रभास के फैंस को एक खास गिफ्ट दिया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। 
 
प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक बड़ा सा हाथ नजर आ रहा है, जिसकी तरफ तीन बंदूकधारी लोग बंदूक ताने खड़े हैं। इसके साथ ही पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट लिखी है।
 
'प्रोजेक्ट के' का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला पार्ट लोगों के बीच सस्पेंस बनाने का काम करेगा, वहीं दूसरे पार्ट में इसके सभी पत्ते खुलकर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख