suvichar

प्रभास को नहीं पहचानने की कैटरीना कैफ ने चुकाई भारी कीमत!

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (17:04 IST)
बाहुबली के दोनों भागों के बाद प्रभास को घर-घर में पहचाना जाने लगा है। वे लोकप्रियता के मामले में किसी भी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं हैं। अब वे 'साहो' नामक फिल्म कर रहे हैं, जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म में बड़ी मुश्किलों के बाद श्रद्धा कपूर को चुना गया है। श्रद्धा के पहले कुछ हीरोइनों को इस फिल्म का ऑफर दिया गया था, जिनमें से कैटरीना कैफ भी एक हैं, लेकिन किसी कारण से वे यह फिल्म चाह कर भी नहीं कर पाईं। 
कैटरीना कैफ के पास तो इस फिल्म का न करने का बड़ा ही मजेदार कारण है। आप भले ही यकीन ना करें, लेकिन सूत्रों ने जो वजह बताई है वो हैरान कर देने वाली है। 
 
कैटरीना को जब यह फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने हीरो का नाम पूछा। जवाब मिला प्रभास। पूरा भारत प्रभास को जानता हो, लेकिन कैटरीना नहीं जानती थीं। उन्हें लगा कि कोई दक्षिण भारत का छोटा हीरो है, लिहाज उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। 
बाद में जब कैटरीना को पता चला कि यह प्रभास तो बाहुबली वाला है तो उन्होंने फौरन गलती सुधारने की कोशिश करते हुए साहो के मेकर्स से कहा कि वे फिल्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मना कर दिया। कैटरीना के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई जिसका उन्हें पछतावा है। 
 
अब फिल्म इंडस्ट्री में रह कर भी आप कैटरीना को नहीं जानते हो तो इस तरह की कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख