ramcharitmanas

क्या लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार हुईं पूनम पांडे? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

Updated: बुधवार, 13 मई 2020 (18:02 IST)
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे बीते दिनों लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में घिर गई थीं। खबर आई थी कि लॉकडाउन के नियमों धज्जियां उड़ाकर पूनम पांडे कार से अपने बॉयफ्रेंड के साथ मरीन ड्राइन पर घूमने निकली थीं, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 
अब पूनम पांडे ने एक वीडियो पोस्ट कर इन खबरों का खंडन किया है। इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं। उन्होंने इस वीडियो के जरिये अपने फैंस को पूरी सच्चाई बताई और ये भी कहा कि वो बिल्कुल ठीक है और घर पर हैं। 
 
पूनम पांडे ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, 'दोस्‍तों मैंने सुना है मुझे अरेस्‍ट कर लिया गया है, जबकि मैंने पिछली रात मूवी मैराथन किया है।' पूनम अपने इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं, मैंने पिछली रात तीन फिल्‍में एक साथ देखीं। इसमें काफी मजा आया।
 
मुझे पिछली रात से ही फोन आ रहे हैं कि मैं गिरफ्तार हो गई हूं और मैंने ऐसा खबरों में भी पढ़ा है। दोस्‍तों मेरी चिंता मत करो मैं अपने घर में हूं और बहुत आराम से हूं। आप सब को प्‍यार। 
 
बता दें कि खबरें आ रही थी कि पूनम पांडे और उनके उनके बॉयफ्रेंड सैम अहमद को रविवार को बिना वजह बाहर घूमने पर गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनके ऊपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया। 
 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख