dharma sangrah
✕

सलमान खान की को-स्टार बीमार... चाय पीने तक के पैसे नहीं

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (18:53 IST)
सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में एक्टिंग कर चुकी एक्ट्रेस पूजा डडवाल एक बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनके लिए यह बहुत मुश्किल समय है और उनकी मदद कोई नहीं कर पा रहा। 
 
दरअसल पूजा टीबी से पीड़ित हैं। वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका ध्यान रखने के लिए वहां कोई नहीं हैं। सभी की मदद के लिए हमेशा आगे आने वाले सलमान खान शायद आगे आए। 
 
पूजा ने बताया कि मुझे 6 महीने पहले पता चला है कि मुझे टीबी जैसी गंभीर बीमारी है। मैंने मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हो पाई है। अगर वे मेरे वीडियो को देखें तो शायद मेरी कुछ मदद कर देंगे। 
 
मैं पिछले 15 दिनों से इस अस्पताल में भर्ती हूं। मैं पिछले कई सालों से गोवा में केसिनो चलाती थी। मेरे पास बिलकुल पैसे नहीं है, मैं चाय पीने तक के लिए दूसरों पर निर्भर हूं। 


 
पूजा 15 दिनों से मुंबई के शिवडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बीमारी के बारे में पता चलने पर उनके पति और ससुरालवालों ने उन्हें छोड़ दिया। उसकी हालत इलाज ना होने के कारण दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। इंडस्ट्री के किसी सदस्य को इस हालत में देखना वाकई मुश्किल भरा है। 
 
पूजा और सभी को उम्मीद है कि सलमान तक यह बात पहुंचेगी और वे मदद करेंगे। पूजा इसके अलावा 'हिन्दुस्तान' और 'सिन्दूर की सौगंध' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख