ramcharitmanas

कोरोना पॉजिटिव हुईं पूजा बेदी, इस वजह से अभी तक नहीं लगवाई वैक्सीन

Updated: सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (11:19 IST)
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कम हो चुका है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आए। वहीं अब एक्ट्रेस पूजा बेदी कोरोना का शिकार हो गई हैं। पूजा के साथ-साथ उनके मंगेतर और मेड को भी कोरोना संक्रमण हो गया है।

 
पूजा बेदी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि पूजा बेदी ने अब तक न तो कोरोना के लिए कोई वैक्सीन लगवाई है और न ही उनका ऐसा कोई इरादा है। 
 
पूजा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें एलर्जी और खांसी थी। जिसके बाद उनको बुखार आ गया था। बुखार आने के बाद पूजा ने टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूजा ने बताया कि उनके साथ उनके मंगेतर और हाउस हेल्प भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने आखिरी में अपने फैंस से सुरक्षित रहने के लिए कहा।
 
वीडियो में पूजा बेदी यह भी बता रही हैं कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगा था, उनमें से 99 पर्सेंट लोग भी ठीक हो गए थे और जिन्हें वैक्सीन लगा था, उनमें भी 99 पर्सेंट लोग ठीक हो गए थे। उन्होंने कहा कि ध्यान रखने की जरूरत है, घबराने की नहीं।

ALSO READ: क्या जोया अख्तर ने 49 साल की उम्र में गुपचुप तरीके से रचा ली शादी?
 
उन्होंने बताया कि वह कोरोना से जल्दी ठीक होने के लिए हेल्थी चीजें खा रही हैं। वह गन्ने का जूस, काढ़ा, ताजे फल और नमक के पानी के गरारे कर रही हैं साथ ही स्टीम भी ले रही हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए पूजा बेदी ने लिखा, कोविड पॉजिटिव. आखिरकार मैं इस वायरस की चपेट में आ गई। मैंने वैक्सीन ना लगवाने का फैसला लिया था क्योंकि ये मेरा पर्सनल फैसला है कि मैं चाहती हूं मेरी नेचुरल इम्युनिटी और वैकल्पिक उपचार को अपने ठीक होने के लिए अनुमति देती हूं। आप वो कीजिए जो आपको सही लगे। सतर्क रहिए, पैनिक मत कीजिए।
 

Show comments

‘मुसाफिर कैफे’ के बाद वेदिका पिंटो की नई फिल्म का ऐलान, लक्ष्य संग दिखेगा रोमांटिक अंदाज

VIBE मूवी प्रिव्यू: खतरे में देश और बचाने चले दो निठल्ले दोस्त! कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी

कंगना रनौत ने 'हनुमान अंश' को बताया सत्संग, बोलीं- थेरेपी छोड़िए और थिएटर जाइए

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा, फिल्म के सीक्वल पर शुरू किया काम

अक्षय कुमार के साथ 'समुक' में नजर आ सकती हैं यह बंगाली अदाकारा, मेकर्स से चल रही खास रोल पर बातचीत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख