Daily Horoscope
✕

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करियर की शुरुआत में दिया था फोटोग्राफर के किरदार के लिए पहला ऑडिशन

Updated: बुधवार, 13 मार्च 2019 (13:18 IST)
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म 'फोटोग्राफ' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर, पोस्टर और अब तक रिलीज हुए कंटेंट ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है। तो वहीं फैंस सान्या और नवाज की जोड़ी को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।


आप को शायद ही पता होगा की नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनके शुरुआती दिनों में बहुत से छोटे-बड़े किरदार निभाए थे, जिसके लिए कई बार ऑडिशन देना पड़ा कई बार सेलेक्ट हुए तो कई बार रिजेक्ट भी हुए। जब नवाज ने पहली बार किसी ऑडिशन के लिए फोटो खिचवाए और कई जगह उन्होंने वह फोटो भेजे थे। वह फोटो देख कर नवाज को एक फोटोग्राफर के किरदार लिए बुलाया गया था, लेकिन उस समय नवाज का चयन उस फोटोग्राफर के किरदार के लिए नहीं हुआ था।  
 
नवाजुद्दीन ने यह वाक्या हाल ही में हुए एक इवेंट में बयां किया कि किस तरह वह उनकी अच्छी फोटो के बदौलत ऑडिशन तक तो पहुंचे पर सेलेक्शन नहीं हुआ। दिलचस्प बात है की नवाज तब फोटोग्राफर बनते-बनते रह गए थे लेकिन फिल्म फोटोग्राफ ने उन्हें रील लाइफ में फोटोग्राफर बना ही दिया।

मुम्बई की धारावी की पृष्ठभूमि में स्थापित फिल्म में नवाज एक फ़ोटोग्राफर का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे और सान्या मल्होत्रा पिल्म में एक अंतर्मुखी कॉलेज गर्ल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी जो अपनी पढ़ाई में अव्वल है। मशहूर निर्देशक रितेश बत्रा की इस आगामी फिल्म का प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था और हाल ही में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित की गई थी।
 
रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म फोटोग्राफ को अमेज़ॅन स्टडियस द्वारा द मैच फैक्ट्री के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है और यह फिल्म 15 मार्च 2019 को भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख