Daily Horoscope
✕

रेप के आरोप पर पर्ल वी पुरी का छलका दर्द, बोले- रातों-रात बना दिया एक क्रिमिनल

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (15:17 IST)
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। इस मामले में पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी लिया गया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पर्ल वी पुरी ने पहली बार इस मामले पर अपनी बात रखी है। 

 
पर्ल वी पुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने इस मुश्किल दौर में अपने फैंस से मिले सपोर्ट के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया है।
 
पर्ल ने लिखा, लोगों की परीक्षा लेने का जिंदगी का अपना ही एक तरीका है। मैंने कुछ ही महीने पहले अपनी नानी मां को खोया और फिर उसके 17वें दिन मैंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद मेरी मां को कैंसर हो गया और फिर मुझपर ये आरोप लगे। बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए बेहद मुश्किल थे और एक बुरे सपने के समान थे। मुझे रातों-रात एक क्रिमिनल जैसा महसूस कराया गया।
 
उन्होंने लिखा, इन सब चीजों के बीच मेरी मां के कैंसर का इलाज, इसने मेरी आत्मिक सुरक्षा को कमजोर किया और मुझे लाचार महसूस कराया जिसके कारण मैं सन्न रह गया हूं। लेकिन मुझे लगा कि मुझे अपने दोस्तों से अपने फैंस-फॉलोअर्स और शुभचिंतकों से संपर्क करना चाहिए और उनके प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहिए।
 
पर्ल ने लिखा, मुझपर विश्वास रखने के लिए आपका धन्यवाद। मैं सत्यमेव जयते में विश्वास रखता हूं और मुझे कानून, न्यायपालिका, अपने देश अरु ईश्वर पर पूरा भरोसा है। मेरे लिए दुआएं करते रहें। 
 
इस पोस्ट के साथ पर्ल वी पुरी ने कैप्शन में लिखा, मैं खुशकिस्मत हूं मुझे आप लोगों का साथ मिला है और आप ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हो। उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस कमेंट करके उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि पर्ल वी पुरी को वसई कोर्ट ने एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पर्ल को 4 जून को पुलिस ने 2019 में वसई में एक शो के सेट पर एक नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। पर्ल पर पॉस्को अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया था।
 
पर्ल की गिरफ्तारी के बाद दिव्या खोसला कुमार, एकता कपूर, सुरभि ज्योति, निया शर्मा सहित टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में आगे आए थे। इनमें से कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ा।
 

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख