• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Payal Rohatgi, arrest, police
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 जून 2021 (14:38 IST)

पायल रोहतगी गिरफ्तार, विवादों से हमेशा रहा है नाता

पायल रोहतगी गिरफ्तार, विवादों से हमेशा रहा है नाता - Payal Rohatgi, arrest, police
पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोसायटी के चेयरमैन को गालियां और जान से मारने की धमकी दी। वे सोसायटी की एजीएम में सदस्य न होने के बावजूद घुस गई और अपशब्द कहने लगीं। इसके पहले भी सोसायटी के बच्चों के खेलने पर भी उन्हें आपत्ति थी। आखिरकार पायल के खिलाफ शिकायत की गई और पुलिस हरकत में आईं। 
 
पायल का विवादों से पहले भी नाता रहा है। बॉलीवुड फिल्मों में जब काम मिलना कम हो गया तो वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गईं। ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने उटपटांग बातें करना शुरू कर दी। 
 
- 21 सितंबर 2019 को उन्होंने वीडियो और पोस्ट डाली, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां थीं। पायल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। 
- सती प्रधा की पायल ने तरफदारी की। 
- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसूफजाई को अपशब्द कहे। 
- धारा 370 को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की। 
- जोमैटो को सेक्युलर आउटलैट कहा। 
- वीर शिवाजी महाराज की जाति पर सवाल उठाए। 
 
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार 
पायल पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। राजस्थान में स्थित बूंदी में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत पर छोड़ा गया। 
 
सी-ग्रेड फिल्मों में आईं नजर 
पायल रोहतगी ने कई फिल्में की, जिनमें से ज्यादातर सी-ग्रेड की थीं। इनमें पायल ने जम कर अंग प्रदर्शन किया। एक से मेरा क्या होगा, तौबा तौबा, 36 चाइना टाउन, ढोल जैसी फिल्में चर्चित रहीं। बिग बॉस शो भी वे कर चुकी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
चम्बा चले गए तो लौटने का मन नहीं करेगा, पहाड़ों का हुस्न देखते रह जाओगे