Daily Horoscope
✕

राइज एंड फॉल, पवन सिंह की अचानक विदाई से भावुक हुए सभी कंटेस्टेंट, भोजपुरी स्टार ने किया यह वादा

Updated: शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (12:41 IST)
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में खूब धूम मचाई। शो में उन्होंने सभी कंटेस्टेंट संग खूब मस्ती-मजाक की। पवन सिंह के अचानक शो छोड़ने से सभी कंटेस्टेंट्स और उनके फैंस के बीच निराश छा गई। रणनीतिक खेल के अहम खिलाड़ी रहे पवन सिंह का यह निर्णय उनके राजनीतिक दायित्वों और आने वाले चुनावों के चलते आया। 
 
शो से पवन सिंह की विदाई एक यादगार पल बन गई, जब उनकी मां भी मंच पर पहुंचीं और माहौल और भी भावुक हो गया। पवन सिंह ने जाते-जाते अपने साथी प्रतिभागियों से दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा, आप सब मेरे दिल के करीब हैं। यह सिर्फ एक खेल है, और बाहर जाकर हम जरूर मिलेंगे, बैठेंगे, खाएंगे, और घूमेंगे। 
 
पवन सिंह ने कहा, जो भी हुआ, अगर इंसान एक-दूसरे के लिए हाथ बढ़ा दे तो कोई छोटा-बड़ा नहीं रह जाता। जिंदगी में अगर मेरी तरफ से कोई गलती हुई हो तो दिल से माफी मांगता हूं। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
पवन सिंह की बातों से प्रतियोगी धनश्री वर्मा भी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, पवन जी ने हमेशा सबको सम्मान दिया और प्यार को जिंदा रखा। वो हमें बहुत याद आएंगे। उन्होंने साबित किया कि कठिन खेल भी दिल से खेला जा सकता है।
 
विदाई के समय पूरे टावर ने गानों और नाच-गाने के साथ पवन सिंह को अलविदा कहा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पवन सिंह की इस यात्रा का अंत यहीं होगा, या वह किसी वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए शो में वापसी करेंगे? पवन सिंह की मौजूदगी से शो को खूब हाइप मिल रहा था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख