मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pasoori fame singer ali sethi is gay married to salman toor
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (15:49 IST)

'पसूरी' सिंगर अली सेठी ने सलमान संग रचाई शादी! पाकिस्तान में मचा बवाल

pasoori singer ali sethi marriage
ali sethi secretly married boyfriend: 'पसूरी' गाने से पाकिस्तान से लेकर भारत तक फेमस हुए सिंगर अली सेठी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अली सेठी ने शादी कर ली है। खबरें है कि सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड सलमान संग शादी रचाई है। इसके बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल हो गया है।
 
बताया जा रहा है कि सिंगर ने इंग्लैंड में अपने बॉयफ्रेंड सलमान तूर के साथ शादी की है। लड़के संग शादी करने के बाद अली सेठी पाकिस्तानी कट्टरपंथियों और ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। अली सेठी की गे मैरिज खबरें सामने आने के बाद पाकिस्तान के कट्टरपंथी एक्टिव हो चुके हैं। 
 
अली सेठी शादी की खबर सामने आने के बाद पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने सिंगर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनकी शादी का नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इससे पहले भी 39 साल के अली सेठी को LGBTQIA के लोगों के साथ देखा जा चुका है। वो पाकिस्तान के पहले शख्स हैं, जिन्होंने इस बात को खुलकर अपनाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
Gadar 2 की box office पर धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन OMG 2 से Sunny Deol की movie निकली आगे