Daily Horoscope
✕

सलमान खान और गोविंदा पार्टनर बनने के लिए तैयार!

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (17:35 IST)
सलमान खान, कैटरीना कैफ और गोविंदा स्टारर फिल्म 'पार्टनर' ने 2007 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। यह पहला मौका था जब कैटरीना और सलमान एक ही फिल्म में होने के बावजूद साथ नहीं थे। इसके साथ ही गोविंदा का भी बॉलीवुड में कमबैक इस फिल्म से हुआ था। अब खबर है कि गोविंदा एक बार फिर इस फिल्म के सीक्वल के साथ बड़े परदे पर नज़र आ सकते हैं। 
 
फिल्म सोहेल खान निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म के लिए सोहेल ने दो टाइटल रजिस्टर भी कर दिए हैं- कैरी ऑन पार्टनर और पार्टनर 2। फिल्म के सीक्वल की तैयारी काफी पहले से शुरू हो गई थी, लेकिन स्क्रिप्ट तैयार नहीं थी। सोहेल ने फिल्म के बारे में बताया कि मैं जल्द ही फिल्म पर काम शुरू करने वाला हुं और अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हुं। फिल्म 'पार्टनर' डेविड धवन ने निर्देशित की थी। 
 
इसके अलावा फिल्म में लीड एक्टर्स में सलमान खान और गोविंदा का ही नाम सामने आ रहा है। वैसे गोविंदा, सलमान से ज़्यादा उम्मीद नहीं रखते हैं। खबर थी कि गोविंदा की बेटी टीना आहुजा को सलमान लांच करने वाले थे लेकिन अब तक कर नहीं पाए, इसलिए गोविंदा उनसे नाराज़ हैं। अब पुरानी बातों को भुलते हुए गोविंदा पार्टनर के सीक्वल में सपोर्टिंग रोल निभाने वाले हैं। 
 
गोविंदा ने इन सभी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मैं क्यों सलमान के साथ काम नहीं करुंगा? हमें एक-दूसरे से कोई परेशानी नहीं है। 
 
फिल्म में सलमान और गोविंदा के अलावा सोहेल अब दो और यंग एक्टर्स को भी लेने वाले हैं। फीमेल लीड में कैटरीना और लारा दत्ता की जगह भी नई एक्ट्रेसेस को लिया जाना है। 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख