शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. pankaj tripathi emotional in the kapil sharma show stole manoj vajpayee slipper from hotel
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (17:56 IST)

पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा, इस वजह से चुराई थी मनोज वाजपेयी की चप्पल

पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा, इस वजह से चुराई थी मनोज वाजपेयी की चप्पल - pankaj tripathi emotional in the kapil sharma show stole manoj vajpayee slipper from hotel
पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक छाए हुए हैं। पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिसे सभी फिल्ममेकर अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। लेकिन इस टेलेंटेड एक्टर को कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिली हैं। इसके लिए पंकज ने कठोर मेहनत की है।


पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे। यहां दोनों एक्टर ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ कहानियां बताईं। मनोज वाजपेयी ने बताया कि पंकज त्रिपाठी ने उनकी चप्पल चुरा ली थी।
 
कपिल के शो में मनोज वाजपेयी ने बताया कि वो एक बार बिहार के होटल में ठहरे हुए थे वहां पंकज त्रिपाठी काम करते थे। इस होटल से उनकी चप्पल खो गई थी, जिसे पंकज त्रिपाठी लेकर चले गए थे। इस बात को सुनकर हर कोई हंसने लग गया। 
 
लेकिन इसके बाद पंकज ने जब पूरी कहानी विस्तार में बताई तो हर कोई सुनकर वाहवाह कर उठा। दरअसल पंकज मनोज के बहुत बड़े फैन हैं। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनके होटल मनोज वाजपेयी आए हैं तो उन्होंने सभी स्टाफ से रिक्वेस्ट से कहा कि मनोज जी के कमरे से आनेवाला ऑर्डर सबसे पहले उन्हें बताई जाए। 
 
पंकज ने आगे बताया कि अगले दिन सुबह मनोज वाजपेयी होटल से रवाना हुए तो अपनी चप्पल होटल के कमरे में भूल गए थे। मुझे होटल के लोगों ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा करके मत रखों मुझे दे दो। पंकज के मुताबिक मनोज की चप्पल पहन वो उनके एकलव्य बन सकते थे। इनका बोलकर पंकज इमोशनल हो गए।
 
पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा शो का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भईया। एकलव्य की तरह अगर मैं खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।'
 
द कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड में मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के साथ कुमार विश्वास भी नजर आएंगे। इस कहानी को सुनाने के बाद मनोज वाजपेयी उठकर पंकज त्रिपाठी को गले लगाते हैं और पूरे शो का माहौल बदल जाता है।
ये भी पढ़ें
प्रकट हुए भगवान, दिए 5 वरदान : इतना हंसेंगे इस जोक को पढ़कर कि पेट दुखने लगेगा