Daily Horoscope
✕

इसराइल में फंसी नुसरत भरूचा से हुआ संपर्क, जल्द लौटेंगी भारत

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (11:56 IST)
Nushrratt Bharuccha in Israel: इसराइल और हमास के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है, जिससे वहां हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। जंग के बीच कई भारतीय नागरिक भी इसराइल में फंसे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी इसराइल में फंसी हुई हैं। वह हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने इसराइल गई थीं।
 
एक्ट्रेस की टीम ने बताया था कि नुसरत से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित थे। अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार नुसरत भरूचा से उनकी टीम का संपर्क हो गया है। वह जल्द ही दुबई के रास्ते भारत लौट रही हैं। 
 
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस की टीम की तरफ से कहा गया कि हम आखिरकार नुसरत से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। हमे सीधी फ्लाइट नहीं मिली इसलिए वह कनेक्टिंग फ्लाइट से घर जा रही हैं। 
 
टीम ने बताया की नुसरत भरूचा की सुरक्षा के लिए ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की जा सकती है, लेकिन जैसे ही वह भारत पहुंचेगी, वह आगे की जानकारी शेयर करेंगे।

खबरों के अनुसार नुसरत भरूता अभिनेत्री तेल अवीव एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। उनके साथ कुछ अन्य भारतीय भी हैं। हमले के बाद सभी को सुरक्षा प्रदान की गई है। सभी को सुरक्षित बेसमेंट में रखा गया था। एक्ट्रेस के आज शाम या रात तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।
 
बता दें इसराइल में आयोजित हुए 'हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में नुसरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' दिखाई गई थी। इस फिल्म की कहानी इराक के गृह युद्ध के बीच एक महिला के एक अज्ञात जगह पर फंसने पर आधारित है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख