Daily Horoscope
✕

नूपुर सेनन की एक रिक्वेस्ट पर 'फिलहाल' अनप्लग्ड संस्करण में शामिल हुए थे अक्षय कुमार

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (16:31 IST)
'फिलहाल' फेम नूपुर सेनन ने हाल ही में अपने चार्टबस्टर के अनप्लग्ड संस्करण में अपनी उत्कृष्ट आवाज और शानदार प्रेजेंस के साथ सभी के दिलों में छाप छोड़ी है। संगीत वीडियो में एक दिल को छूने वाला राग है जो बिना शर्त प्यार, हार, दिल टूटने और कई सारी भावनाओं को पूरी तरह से बयां करता है।

 
मूल ट्रैक में अक्षय कुमार और नूपुर की शानदार केमिस्ट्री देखी गई और इसलिए नूपुर ने अक्षय को अपने अनप्लग्ड वर्जन में एक हिस्सा बनाने का विचार किया। जब अनप्लग्ड का शूट था उस दिन अक्षय भी अपने अलग शूट में व्यस्त थे लेकिन उन्होंने अपने शूट से समय निकालते हुए नूपुर को सरप्राइज करते हुए वे शूट पर आए।
 
नूपुर की एक रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार बड़े दिल से आए और अनप्लग्ड संस्करण में शामिल हुए। नूपुर ने कहा कि, अक्षय सर के बिना फिलहाल कभी भी 'फिलहाल' हो नहीं सकता था और फीमेल संस्करण में उनकी उपस्थिति के बिना अधूरा होता। मैं सॉन्ग के कवर की शूटिंग कर रही थी तब मैंने अक्षय सर को फोन किया और उनसे इसका हिस्सा बनने का अनुरोध किया।

भले ही वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए दूर थे फिर भी वे किसी तरह से सहमत हुए। वे आए और अपनी शूटिंग पूरी कर ली, शाब्दिक रूप से वे 5 मिनट के लिए ही आए लेकिन सर्वश्रेष्ठ शॉट दिया और वीडियो को दूसरे स्तर पर ले गए।

मूल साउंडट्रैक जानी द्वारा लिखा गया था और बी प्राक द्वारा गाया गया था जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार न्यू टैलेंट नूपुर सेनन के साथ नजर आए थे। यह वीडियो तुरंत हिट हुआ और अब तक इसे 700 मिलियन व्यूज मिल चुके है और दर्शकों के दिलों पर अब भी राज करता है। यह चार्टबस्टर की सबसे सफल सफलता थी कि निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया और यह पहली बार है की एक म्यूजिक वीडियो में उसी ताजा और सुंदर जोड़ी के साथ अगली कड़ी होगी।
 
अक्षय का यह अपीरियंस सॉन्ग को और भी खूबसूरत टच देता है, पिछले सॉन्ग में जो नूपुर और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री रही थी वह अनप्लगड में एक सीन से भी नजर आती है।
 

Show comments

वॉकर के सहारे चल रहे शरद कपूर, चोट के चलते हुए परेशान, बोले- मुझे पैसों की नहीं काम की जरूरत

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख