dharma sangrah

रणवीर सिंह न्यूड थे और एक आदमी उनका वीडियो बना रहा था

Updated: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (17:44 IST)
स्टार्स की फैन फॉलोइंग बहुत है लेकिन मुश्किल तब होती है जब फैंस की दीवानगी हद पार कर दे। हाल ही में रणवीर सिंह एक मीडिया इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने अपने जीवन के बारे में कई बातें बताईं। दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिलेशनशिप से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के सभी सवालों पर उन्होंने जवाब दिए। 
 
ऐसे ही एक किस्सा बताते हुए रणवीर ने बताया कि कैसे एक फैन ने उनका न्यूड वीडियो बना लिया था। उन्होंने बताया एक बार मैं अपने जिम के बाथरूम से बाहर निकल रहा था और मैंने देखा कि एक आदमी मेरा चेंज करते हुए वीडियो बना रहा था। तब मैं न्यूड था। मैं उसके पीछे भागा, उसका फोन पकड़ा और वीडियो डिलीट किया।
 
रणवीर के अनुसार यह पहली बार नहीं था जब किसी ने उनका इस तरह की वीडियो बनाया। उन्होंने पहले भी एक आदमी को पकड़ा जिसने बाथरूम में उनका वीडियो बनाया था। तब भी रणवीर ने पकड़कर वीडियो मिटाया था। 
 
रणवीर बहुत स्मार्ट और हैंडसम लगते हैं लेकिन उनके शुरुआती दिनों में वे इतने खास नहीं दिखते थे। इससे जुड़ा एक और किस्सा बताते हुए रणवीर ने कहा कि एक बार मैं जुहू स्थित मल्टीप्लेक्स गया। मैं वहां घूम रहा था। कुछ और लड़के भी घूम रहे थे। 
 
इस बीच वे वहां लगे हुए फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के स्टैंडी के पास पहुंचे। मैं छिपकर बातें सुनने की कोशिश कर रहा था। वे खराब एक्सप्रेशन के साथ कह रहे थे कि 'ये आदमी कौन है? ये यशराज का नया लड़का है?' यह सुनकर वाकई अच्छा नहीं लगा। मेरी फिल्म रिलीज़ होने वाली थी। मुझे नहीं पता कि अगर मुझे बैंड बाजा बारात में अच्छी शुरुआत नहीं मिलती तो मैं क्या करता? 
 
रणवीर के फिल्म 'बैंड बाजा बारात' हिट रही। इसके बाद उन्होंने हिट पर हिट फिल्में दी। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' में अपने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर 2018' का खिताब जीता है। वे जल्द ही 'सिम्बा' में नज़र आने वाले हैं। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख