Hanuman Chalisa
✕

रिविलिंग वन पीस पहनने पर ट्रोलर्स ने किया नेहा शर्मा को परेशान

Published: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (15:48 IST)
ट्रोलर्स आए दिन किसी ना किसी सेलीब्रिटी को ट्रोल करते हैं। कुछ सेलीब्रिटीज़ इसे बचकाना समझकर अवॉइड कर देते हैं वही कुछ इसका ऐसा जवाब देते हैं कि ट्रोलर्स ही घबरा जाते हैं। ऐसा ही वाक्या हुआ एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ। 
 
सिंपल और क्युट लुक्स वाली नेहा शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके सिज़्लिंग पिक्चर पोस्ट किए हैं। इसमें वे वाकई बहुत हॉट लग रही हैं। एक तरफ जहां उनके फैंस उनके एक्सप्रेशंस और हॉट अवतार के दीवाने हो चले हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स उनके मज़े ले रहे हैं। 
 
ब्लैक शॉर्ट हॉट ड्रेस में लाइट मेकअप के साथ वे कुछ तस्वीरों में शानदार एक्सप्रेशंस दे रही हैं। उनका बॉडी टोन भी देखने लायक है। ऐसे में एक ट्रोलर ने उन्हें कह दिया कि फिल्में ना मिलने की वजह से वे इस तरह से पब्लिसिटी ले रही हैं। एक ट्रोलर ने तो यहां तक कहा कि वे अपने इस तरह की पब्लिसिटी से भारतीय संस्कृति खराब कर रही हैं। 
 
इसके अलावा कई ऐसे कमेंट्स आए कि मूवी नहीं मिल रही है, शर्म करो मैडम, कृपया अपनी ड्रेस एक्सचेंज करें और साड़ी लें, कितना भी शो ऑफ कर लो इससे काम नहीं मिलने वाला, कोई शक नहीं कि आप बहुत खूबसूरत हैं लेकिन आपके पास फिल्म नहीं है तो क्यों ऐसे एड कर रही हैं? 

ALSO READ: शमा सिकंदर का सिज़्लिंग हॉट फोटो
 
नेहा शर्मा ने फिलहाल इन ट्रोलर्स को कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन उनकी चुप्पी से ही लगता है कि वे इस तरह की क्रिटिक्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती हैं। नेहा शर्मा ने 2010 में इमरान हाशमी के साथ 'क्रूक' से डेब्यु किया। इसके बाद इन्होंने तुम बिन 2, यंगिस्तान, क्या सुपर कुल हैं हम और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्में भी की। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख