dharma sangrah
✕

नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शो में किया अपनी शादी का ऐलान

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (16:23 IST)
बॉलीवुड की सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों फिर चर्चा में हैं। वे रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का सीज़न 10 जज कर रही हैं। इनके साथ अनु मलिक और विशाल ददलानी भी जज हैं। आए दिन शो में कुछ ना कुछ मस्ती होती ही है। हालांकि फैंस उनके अगले गाने या एल्बम के इंतज़ार में हैं। 
 
नेहा कक्कड़ ने कुछ समय पहले ही 'ओ हमसफर' नाम का गाना गाया। इसमें उनके भाई टोनी कक्कड़ की आवाज़ भी शामिल है। इसके अलावा इस एल्बम में खास बात यह है कि वीडियो में नेहा का साथ निभाया था उनके बेस्ट फ्रेंड एक्टर हिमांश कोहली ने। दोनों की ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन दोनों जगह ही कैमिस्ट्री काफी अच्छी है। 
 
ऐसे में चर्चा थी कि हिमांश और नेहा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी थी लेकिन उनके सोशल अकाउंट भी एक-दूसरे की तस्वीरों से ही भरे रहते हैं। हालांकि खबर है कि कुछ दिनों पहले ही नेहा और हिमांश ने यह माना है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब दोनों ऑफिशियली एक-दूसरे के साथ पब्लिकली नज़र आते हैं। 
 
वहीं नेहा ने तो अब यह भी खुलासा कर दिया है कि वे जल्द ही शादी भी हिमांश से ही करेंगी। यह खबर आई है सीधे इंडियन आएडल के सेट से। 
 
सूत्र के मुताबिक शो के एक एपिसोड में हिमांश को गेस्ट के रूप में बुलाया गया। ऐसे में दोनों अपने रिलेशनशिप को ओपन करेंगे और नेहा यह कहती भी नज़र आएंगी कि वे हिमांश से ही शादी करेंगी। 
 
साथ ही दोनों उनके गाने 'ओ हमसफर' पर एक रोमांटिक डांस भी करेंगे। हालांकि यह सभी शो के एंटरटेन्मेंट का एक हिस्सा होगा जिसे सुनील ग्रोवर मज़ेदार बनाएंगे। अब देखते हैं यह टीआरपी के लिए है या टीआरपी की आड़ में सच्चाई दिखाई जाएगी। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख