dharma sangrah
✕

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में गूंजेगी टाइगर श्रॉफ की धूम!

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (16:17 IST)
बॉलीवुड के टाइगर हीरो टाइगर श्रॉफ लगातार अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में लगे हुए हैं। टाइगर ने जब से बॉलीवुड में एंट्री ली है वे फुरसत में नहीं हुए हैं। अपनी बॉडी, लुक्स, एक्टिंग, एक्शन और खासकर अपने डांस की वजह से टाइगर की बॉलीवुड में अलग ही इमेज है। 
 
उनकी आखिरी फिल्म 'बागी 2' थी। अब वे रितिक रोशन के साथ एक डांस फिल्म कर रहे हैं। इसमें रितिक, टाइगर के गुरु बने हैं और साथ ही यह फिल्म इस वर्ष की सबसे बड़ी बैटल बताई जा रही है। इसके अलावा खबर है कि टाइगर जल्द ही हॉलीवुड में भी एंट्री ले सकते हैं। 
 
खबर है कि टाइगर श्रॉफ को एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर आया है। वे फिल्म में साइड नहीं बल्कि लीड रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड प्रोड्यूसर लॉरेंस कैसनॉफ हाल ही में टाइगर से मिले थे। 
 
दोनों ने मुंबई में मुलाकात की। वहीं लॉरेंस एक बड़े प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं। इसलिए सूत्रों का मानना है कि दोनों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ही मुलाकात की थी। 
 
इसकी पूरा जानकारी के लिए तो इंतज़ार करना होगा। वहीं टाइगर ने भी अब तक इसके बारे में कोई बात नहीं की। वे रितिक के साथ फिल्म में व्यस्त हैं। इसी बीच टाइगर की एक तस्वीर ने भी हाल ही में बहुत चर्चाएं बटोरी थी। 
 
 
इस पिक्चर में टाइगर के ऐब्स साफ नज़र आ रहे हैं। वे अपनी बॉडी को लेकर बहुत मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए भी शूटिंग कर रहे हैं। 

Show comments

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

Bigg Boss 20: काम्या पंजाबी ने लव गिल का किया बचाव, स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी को लगाई फटकार

रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में उतरे जावेद अख्तर, एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार, लेकिन कर दी ये गलती

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रचा इतिहास, '2.0' को पछाड़कर बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म

सैयारा फेम अहान पांडे अब शरवरी के साथ करेंगे रोमांस, यशराज फिल्म्स ने किया ‘बेपरवाह’ का ऐलान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख