बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neetu kapoor rejected kal ho naa ho because rishi kapoor
Written By
Last Modified: रविवार, 19 जून 2022 (17:25 IST)

ऋषि कपूर की वजह से नीतू कपूर ने रिजेक्ट कर दी थी 'कल हो न हो'

ऋषि कपूर की वजह से नीतू कपूर ने रिजेक्ट कर दी थी 'कल हो न हो' | neetu kapoor rejected kal ho naa ho because rishi kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' से कमबैक करने जा रही हैं। वह इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान वह अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज भी खोल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि एक बड़ी फिल्म में उन्हें रोल ऑफर हुआ था लेकिन वह यह किरदार नहीं निभा सकीं।

 
खबरें आई थीं कि फिल्म 'कल हो न हो' के लिए प्रीति जिंटा की मां के किरदार के लिए नीतू कपूर पहली पसंद थीं। बाद में यह भूमिका जया बच्चन ने निभाई थीं। अब इस बात पर नीतू ने सहमति जताई है। उन्होंने बताया है कि यह रिपोर्ट सही थी। 
 
नीतू कपूर ने यह भी बताया कि किस वजह से वह इस रोल को नहीं निभा सकीं। उन्होंने कहा कि वह इस रोल को स्वीकार करने पर विचार कर रही थीं। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। उनके पति ऋषि कपूर ने उन्हें इसमें काम नहीं करने को कहा था क्योंकि वो काफी पोजेसिव थे।
 
नीतू कपूर ने कहा, वो चाहते थे कि मैं घर पर ही रहूं और जब भी मैं घर से बाहर निकलती थी, तो वो पागल हो जाते थे। वो सवाल पूछते थे कहां जा रही हो और घर वापस कब तक आऊंगी। वो मुझे लेकर बहुत ज्यादा इनसिक्योर हो जाते थे इसलिए मैं उन्हें छोड़कर किसी फिल्म के बारे में सोच नहीं सकती थी।
 
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह काम करने के लिए उनसे पूछतीं तो ऋषि कभी भी इनकार नहीं करते। नीतू ने कहा, वो इस बारे में जानती थी कि अगर वो दो महीने तक किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर रहती तो वो काफी दुखी रहते।
 
ये भी पढ़ें
ब्रह्मास्त्र : क्या जूते पहनकर मंदिर में पहुंचे रणबीर कपूर? निर्देशक ने सफाई में कही यह बात