शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neeti mohan and nihar pandya share her son photos and revealed his name
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 जून 2021 (17:10 IST)

नीति मोहन ने फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक, यह रखा नाम

नीति मोहन ने फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक, यह रखा नाम - neeti mohan and nihar pandya share her son photos and revealed his name
सिंगर नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। अब नीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा भी किया है। 

 
नीति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में नीति और निहार अपने बेटे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में नीति ने बेटे को गोद में लेकर उस पर अपना प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। 
 
नीति और निहार ने अपने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है। नीति ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, हमने महसूस किया कि उसके नन्हे हाथों को पकड़ना दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती स्पर्श है। आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। 
 
उन्होंने लिखा, इससे ज्यादा हम धन्य नहीं महसूस हो सकते थे। उसने हमारी जिंदगी में कई गुना खुशियां बढ़ा दी हैं। बहुत ज्यादा खुश और हमेशा के लिए आभारी।
 
बता दें कि नीति मोहन और निहार पांड्या 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधने में बंधे थे। नीति मोहन ने इसी साल फरवरी में अपने प्रेग्नेंट होनी की गुड न्यूज दी थी। वहीं 3 जून को ‍नीति ने अपने बच्चे को जन्म दिया था। 
 
ये भी पढ़ें
शेरनी : फिल्म समीक्षा