Daily Horoscope
✕

बचपन में नीना गुप्ता का डॉक्टर और टेलर ने किया था शोषण, इस वजह से मां को नहीं बताया

Updated: सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (11:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता बीते कई दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इस किताब में ‍नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने बचपन में अपने साथ हुए शोषण का भी खुलासा अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया है। 

 
नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि बचपन में उनका एक डॉक्टर और एक टेलर ने शोषण किया था। लेकिन उन्होंने डर के कारण अपनी मां को नहीं बताया। 
 
नीना गुप्ता ने अपनी किताब में लिखा कि एक बार वे एक ऑप्टिशन के पास गई थी। उनके भाई को बाहर वेटिंग रूम में बिठा दिया गया और डॉक्टर ने मेरी आंखें चेक करना शुरू कर दिया। आंखें चेक करते-करते वह मेरी बॉडी के उन हिस्सों को भी चेक करने लगा जिनका आंखों से कोई संबंध नहीं था। 

ALSO READ: कोरोना पॉजिटिव हुईं पूजा बेदी, इस वजह से अभी तक नहीं लगवाई वैक्सीन
 
नीना ने कहा, जब यह सब हो रहा था मैं बुरी तरह डर गई। घर तक आते वक्त पूरे रास्ते मुझे बहुत गंदा महसूस हो रहा था। मैं घर के एक कोने में बैठकर बुरी तरह रोती रही। लेकिन मैंने इस बारे में मां को बताने की हिम्मत नहीं की क्योंकि मुझे इस बात का डर था कि वह कहेंगी कि इसमें मेरी गलती थी। वह कहेंगी कि मैंने उसे उकसाने के लिए कुछ ऐसा किया या कहा होगा। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ।
 
वहीं दूसरी घटना के बारे में बताते हुए नीना गुप्ता ने लिखा, नाप लेते वक्त टेलर ज्यादा 'handsy' हो गया था। वह नाप लेने के बहाने इधर-उधर छू रहा था, जिससे उन्हें काफी असहज महसूस हो रहा था। इस घटना के बाद भी उन्हें मजबूरी में कई बार टेलर के पास जाना पड़ा था। 
 
नीना गुप्ता ने लिखा, मेरे पास कोई और चारा ही नहीं था। ऐसा लगा जैसे कोई और ऑप्शन ही नहीं है। अगर मां को बताती कि मैं टेलर और डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहती तो वह मुझसे वजह पूछतीं और फिर मुझे बताना पड़ता। 
 
नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का भी खुलासा किया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उनके दोस्त और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने उन्हे शादी के लिए प्रपोज किया था। सतीश कौशिक ने नीना से कहा था कि, अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का होता है तो वह कह सकती हैं कि यह उनका बच्चा है और दोनों शादी कर लेंगे।
 

Show comments

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख