suvichar
✕

नाम रह जाएगा : लता मंगेशकर के साथ उनके मुंहबोले भाइयों किशोर कुमार और मुकेश के रिश्तों के खूबसूरत पक्ष को किया जाएगा बयां

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (15:45 IST)
'क्वीन ऑफ सिंगिंग' लता मंगेशकर को 'नाम रह जाएगा' के जरिए अब तक की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि दी जा रही है। आने वाले एपिसोड में लता मंगेशकर की जीवन यात्रा और दिग्गज मुकेश, गायक किशोर कुमार और संगीत निर्देशक एस डी बर्मन के साथ उनके मजबूत संबंधों को देखेंगे।

 
महान गायिका ने इन तीनों के साथ एक अटूट बंधन साझा किया। उन्होंने गायक मुकेश और किशोर कुमार को अपने मुंहबोले भाई के रूप में संदर्भित किया और एस डी बर्मन ने उनके जीवन में एक पिता की भूमिका निभाई।
 
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे मुकेश, किशोर कुमार और एसडी बर्मन से कुछ पीढ़ियां नीचे इन सितारों की युवा पीढ़ी से अमित कुमार, राजेश रोशन और नितिन मुकेश कैसे लता जी से जुड़े अतीत के कुछ दिलचस्प किस्से साझा करते करते पुरानी यादों में खो जाते हैं। 
 
इस प्रत्याशित एपिसोड में कुछ ऐसे में पल दिखाए जाएंगे जहां दर्शकों को पता चलेगा कि किशोर कुमार और लता जी पहली बार कैसे मिले, उन्होंने उन्हें राखी कैसे बांधी, और उन्हें सालों तक किस चीज ने जोड़े रखा।
 
इसके अलावा, निर्माताओं के पास शो में दर्शकों के लिए कुछ अनदेखे विसुअल्स भी हैं जो आपको समय पर भावनात्मक यात्रा पर ले जाएंगे। गजेंद्र सिंह द्वारा परिकल्पित और निर्देशित, साईंबाबा स्टूडियोज के 8 एपिसोड सीरीज 'नाम रह जाएगा' में देश के अठारह सबसे बड़े गायक शामिल हैं। 
 
इसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम ​​, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, प्यारेलाल जी, पलक मुच्छल और अन्वेषा ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथ मिलाया हैं।
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख