dharma sangrah
✕

रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'मायसा' से सामने आया जरबदस्त लुक

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2026 (13:41 IST)
पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना स्टारर 'मायसा' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉरमेंस से हमेशा दर्शकों को सरप्राइज किया है, और 'मायसा' भी कुछ अलग नहीं लग रही है। 
 
उम्मीद है कि यह फिल्म रश्मिका को एक निडर और दमदार रोल में दिखाएगी जो उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज को पूरी तरह बदल सकता है। ​आज उनके जन्मदिन के मौके पर, मेकर्स ने एक कमाल का नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें टैलेंटेड स्टार पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। 
 
A post shared by UnFormula Films (@unformulafilms)

 

यह मोनोक्रोम पोस्टर रश्मिका के इंटेंस लुक को कैप्चर करता है, जहां उनके चेहरे पर धूल और खून लगा है, जो उनकी रॉ पावर और इमोशन्स को साफ दिखाता है। यह दिलचस्प पोस्टर एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करता है जो बोल्ड और रफ है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को तुरंत बढ़ा दिया है।
 
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, उसने अपनी चमक से राज किया... अपनी ग्रेस से दिल जीते... अब वो आ रही है अपनी बेमिसाल रफ़्तार और गुस्से के साथ। ​टीम #Mysaa की तरफ से हमेशा की तरह स्टनिंग रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तैयार हो जाइए उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए। 2026 में सिनेमाघरों में। 
 
मेकर्स ने हाल ही में 'मायसा' का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जिसने तुरंत ही हर तरफ चर्चा छेड़ दी है। रश्मिका मंदाना ने अपने निडर, रॉ और बिल्कुल नए अवतार से दर्शकों को हैरान कर दिया है, वहीं दमदार बैकग्राउंड स्कोर ने इसके असर को और भी बढ़ा दिया है। ज़बरदस्त एक्शन और जेक्स बिजॉय के म्यूज़िक से सजी 'मायसा' एक थ्रिलिंग सिनेमाई सफर का वादा करती है, जिसने इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है।
 
अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी 'मायसा' आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो दमदार विजुअल्स, एक दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा करती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख