dharma sangrah

एमएक्स प्लेयर लेकर आया वेब सीरीज 'शिक्षा मंडल', एजुकेशन सिस्टम में हो रहे काले घोटाले का होगा पर्दाफाश

Updated: शनिवार, 23 जुलाई 2022 (14:33 IST)
एक के बाद एक लगातार ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज आश्रम, मत्स्य कांड और कैंपस डायरीज देने के बाद अब एमएक्स प्लेयर सच्ची घटना पर आधारित एक हार्ड-हिटिंग कहानी शिक्षा मंडल की लेकर आ रहा हैं जो और भारत में एजुकेशन सिस्टम में हो रहे घोटाले को दर्शायेगा।

 
शिक्षा मंडल-पावर पैसे का जो शिक्षा केन्द्र में हो रही मक्कारी, घोटाला, धोखा और आपराधिक षड्यंत्र को उजागर करेगी जिसकी चपेट में आज के युवा विद्यार्थी और उनके अनजान मां-बाप आ रहे हैं। सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं सईद अहमद अफ़ज़ल और इसमें खास भूमिका में दिखाई देंगी गौहर खान इसके अलावा एक्टर गुलशन देवया और पवन मल्होत्रा भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।
 
गौहर खान इसमें एक कठोर पुलिस अफसर का रोल कर रही हैं वही गुलशन देवया, एक मेहनती युवा आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो अपने परिवार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक कोचिंग सेंटर चलाता हैं वही पवन मल्होत्रा बने हैं बैड मैन जो इन सारे काली करतूतों और गैरकानूनी हलचल के पीछे का मास्टर माइंड हैं। सामाजिक रूप से प्रासंगिक आधार और समान रूप से प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, दर्शक, सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दिलचस्प कहानी, देखने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
एमएक्स प्लेयर के चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार ने कहा, हमें अपनी आगामी सामाजिक थ्रिलर, शिक्षा मंडल का पहला लुक साझा करते हुए खुशी हो रही है। एमएक्स के जरिए हम भारत की सबसे प्रामाणिक कहानियों को बताने और अपने दर्शकों के लिए भरोसेमंद, और वास्तविक कहानी लाने का प्रयास करते हैं और शिक्षा मंडल एक और श्रृंखला है जो इन सभी दायरें में न्याय करती है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख