Hanuman Chalisa
✕

एमएक्स प्लेयर लेकर आया पुरस्‍कार विजेता कोरियन ड्रामाज

Updated: गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (17:21 IST)
भारतीय टेलीविजन पर 2000 के दशक की शुरूआत से ही 'के ड्रामाज़' ने लोगों के दिलों पर राज किया था, लेकिन आज एक अलग तरह के 'के ड्रामा' का बिल्‍कुल नया क्रेज़ देखने को मिल रहा है। अंतरराष्‍ट्रीय शोज के भारत के सबसे बड़े कैटलॉग के घर-एमएक्‍स प्‍लेयर लेकर आया है कुछ मशहूर कोरियन ड्रामाज, जिन्‍हें इस एन्‍टरटेनमेंट सुपर एप पर एक्‍सक्‍लूसिव रूप से फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 

 
जेंटल रोमांस, सोपी ड्रामा, रोमांचक थ्रिलर्स और एक जानी-पहचानी संस्‍कृति की अनूठी कहानियां के-कंटेंट के भारतीय उपमहाद्वीप में लो‍कप्रिय होने की प्रमुख वजहें हैं। हिन्‍दी में डब की गई इन कहानियों की पेशकश कर एमएक्‍स प्‍लेयर भारत के व्‍यापक दर्शकों के लिये इंटरनेशनल कंटेंट को लोकतांत्रिक बना रहा है।
 
रोमांस के साथ विभिन्न जोनर में लिपटे एक से बढ़कर एक शोज़ की लाइन लगी है। उन जोनर्स में मेडिकल की दुनिया की प्रक्रियाएं, कॉरपोरेट जगत के षड्यंत्र, फैमिली ड्रामा, फैंटेसी, एडवेंचर और साइंस-फिक्शन शामिल हैं। इस प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत सबसे मशहूर शोज़ में से एक है 'हेर्स'। यह शो दो टीन्स की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक एक्सक्लूसिव हाई स्कूल में मिलते हैं, जहां कोरिया के बेहद अमीरों के बच्चे आते हैं। 
 
एलए के बाद दोबारा उनकी यह मुलाकात हुई है, 'पिनोकियो', न्याय की लड़ाई लड़ रहे दो दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें ली जोंग-सुक, पार्क शिन-हाई ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही है किम जून-मायोन (सूहो) अभिनीत 'रिच मैन'- यह शो एक आईटी कंपनी के सीईओ ली यू चान की जिंदगी के आस-पास बना है। वह बहुत ही गुस्सैल है और वह आसानी से भरोसा नहीं कर पाता। लेकिन जब गांव से आई एक स्मार्ट लड़की किम बो रा (हा योन-सू) उसके लिए काम करना शुरू करती है तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। 
 
इसके साथ ही इस लाइन-अप में कुछ चर्चित ड्रामा जैसे गोब्लिन, डॉ रोमांटिक, डॉक्टर स्ट्रेंजर, पेंटहाउस, किल मी हील मी, आई एम नॉट ए रोबोट, इनटू द रिंग और डॉक्टर जॉन भी शामिल हैं।
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख