Daily Horoscope
✕

लड़कियों को लेकर मुकेश खन्ना ने दिया विवादित बयान, यूजर्स ने लगाई क्लास

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2022 (12:22 IST)
दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिर जाते हैं। मुकेश खन्ना का एक यूट्यूब चैनल है, जिसपर वह अक्सर किसी न किसी विषय पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इन दिनों मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ ऐसी बातें कह रहे हैं, जिसे सुनने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं।

 
इस वीडियो में मुकेश खन्ना कह रहे हैं, अगर कोई लड़की किसी लड़के से कहे कि मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहती हूं तो वो उसका धंधा है, क्योंकि कोई सभ्य समाज की लड़की ऐसा नहीं कहेगी। जो लड़की ऐसा कहती है वो निर्लज्ज है, आप उसके पाप में भागीदार मत बनिए।
 
मुकेश खन्ना के इस बयान पर बवाल मच गया है। कई यूजर्स मुकेश खन्ना को लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर लड़के ऐसी डिमांड करते हैं तो क्या कहेंगे?' एक अन्य ने लिखा, 'रूढ़िवादी सोच कायम रहे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब शक्ति और मान दोनों आपकों छोड़ दें।'
 
इसके पहले साल 2020 में भी मुकेश खन्ना ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। मीटू मूवमेंट के वक्त उन्होंने कहा था, महिलाओं को यौन शोषण या किसी भी तरह का शोषण तब झेलना पड़ता है, जब वह काम के लिए बाहर जाती हैं। 

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख