dharma sangrah
✕

'कुशी' में विजय देवरकोंडा के शानदार प्रदर्शन ने दिया उन्हें सबसे रोमांटिक आइकन का ताज!

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2023 (15:53 IST)
Movie Kushi Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा - एक ऐसा नाम है जो लाखों दिलों में हलचल मचाने के साथ अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले आकर्षण से स्क्रीन पर तहलका मचा देते हैं। उन्होंने हर-बार यह साबित किया है कि वह ऑन-स्क्रीन रोमांस के एक आइकन है। उनकी हालिया रिलीज 'कुशी' न केवल उन्हें एक खूबसूरत शख्स के रूप में बल्कि बेहद समझदार और विकसित विजय से भी परिचित कराती है, जो शादी के बाद प्यार की जर्नी को दर्शाते हुए एक पति की भूमिका में सहजता से कदम रखता है।
 
'कुशी' देश के दो सबसे पसंदीदा सितारों - विजय देवरकोंडा और सामंथा प्रभु को एक साथ लाती है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो उनकी शानदार केमिस्ट्री ने और भी ज्यादा उत्साह बढ़ा दिया है। विजय को एक पति के रूप में देखकर दर्शक पूरी तरह से उनकी कहानी में डूब जाते हैं।
 
इससे पहले 'डियर कॉमरेड', 'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम' और 'वर्ल्ड फेमस लवर' विजय देवरकोंडा की रोमांटिक भूमिकाओं ने हमेशा फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है, 'कुशी' उनके सामान्य प्रेमी लड़के के व्यक्तित्व से एक बदलाव का प्रतीक है। इस बार, वह एक ऐसी जर्नी पर निकलता है जो शादी के बाद जीवन की जटिलताओं को उजागर करती है। फिल्म में कपल के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखया गया है जिसमे विजय अपने चरित्र के जरिए बहुत गहराई लाते हैं।
 
सुपरस्टार के पति का किरदार संवेदनशीलता से भरपूर है, जिससे दर्शक गहरे स्तर पर उनसे जुड़ते हैं। प्रशंसकों और नेटिज़न्स ने समान रूप से अपनी प्रशंसा व्यक्त करने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया है, सोशल मीडिया विजय देवरकोंडा के परफॉरमेंस को काफी सराहा जा रहा है।
 
कई लोग को 'कुशी' सिर्फ एक फिल्म से ज्यादा लगेगा। एक रोमांटिक आइकन के रूप में विजय देवरकोंडा को एक शानदार अनुभवी पति बनने की उनकी क्षमता, एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करती है। 'कुशी' के जरिए मनमोहक प्रदर्शन के साथ, विजय ने रोमांस के किंग का ताज अपने नाम किया है, एक ऐसा मानक स्थापित किया है जिसे बाकी अभिनेता केवल हासिल करने की उम्मीद कर सकते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख