manglik dosh calculator
✕

आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत, जानिए कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (15:02 IST)
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' की रिलीज के पहले जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई थी, उससे साफ हो गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। फिल्म ने पहले दिन 6.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अच्छी शुरुआत की है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कल टिकट रेट सिर्फ 99 रुपये थे। 
 
फिल्म को जोरदार माउथ पब्लिसिटी मिली है और इसका फायदा शनिवार और रविवार को देखने को मिलेगा। वीकेंड पर कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है। जिस तरह से शनिवार और रविवार की एडवांस बुकिंग हो रही है तो यह बात तय है। 

ALSO READ: ब्लैक साड़ी के साथ शिल्पा शेट्टी ने पहना डीपनेक ब्लाउज, 48 की उम्र में ढाया कहर
 
फिल्म ने बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में अच्छा व्यवसाय किया है। फिल्म को पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं जिससे उम्मीद है कि यह छोटे शहरों में भी अच्छा व्यवसाय करेगी और फिल्म का सुपरहिट होना तय है। 
 
आदित्य जांभले द्वारा निर्देशित फिल्म 'आर्टिकल 370' आर्टिकल 370 का इतिहास और इसे हटाने के सरकार के संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म में यामी गौतम, प्रिया मणि लीड रोल में हैं। अरुण गोविल, किरण करमाकर, वैभव तत्वादी, दिव्या सेठ शाह, राज जुत्शी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख