1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. triptii dimri birthday started career with modeling know about interesting facts about actress

triptii dimri birthday started career with modeling know about interesting facts about actress

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले तृप्ति ने मॉडलिंग में कदम रखा था

Tripti Dimri Birthday
Tripti Dimri Birthday: फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर संग इंटीमेट सीन देकर रातोंरात नेशनल क्रश का टैग हासिल करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी 23 फरवरी को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 23 फरवरी 1994 को गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था।
 
तृप्ति डिमरी भले ही लंबे वक्त से बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं लेकिन उन्हें असली पहचान 'एनिमल' से ही मिली। इस फिल्म की रिलीज के बाद तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। उनके फॉलोअर्स हजारों से लाखों में पहुंच चुके हैं। 
 
तृप्ति डिमरी एक हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता का नाम दिनेश और मां का नाम मीनाक्षी है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई फिरोजाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सोशियोलॉजी से ग्रेजुएशन की है। तृप्ति ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पूणे से एक्टिंग सीखी।
एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने खुलासा किया था कि वो एक टेनिस प्लेयर बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की ओर बढ़ गई। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा था। वह कई मैगजीन कवर और विज्ञापनों का चेहरा भी थीं। 
 
तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में आई फिल्म पोस्टर बॉयज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस इम्तियाज अली खान की फिल्म 'लैला मजनू' में काम किया। इसके अलावा उन्होंने बुलबुल और कला में काम किया। 
 
फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी के पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। इसके अलावा तृप्ति के पास विक्की कौशल के साथ 'मेरे महबूब मेरे सनम' और राजकुमार राव के साथ एक फिल्म है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Article 370 movie review: यामी गौतम और प्रिया मणि के दमदार एक्टिंग से सजी यह मूवी क्या है देखने लायक