शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy to get married to boyfriend suraj nambiar wedding date leaked
Written By
Last Modified: रविवार, 28 नवंबर 2021 (15:09 IST)

'नागिन' फेम मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग करने जा रहीं शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे!

mouni roy
'नागिन' एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों मौनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कई दिनों से मौनी रॉय बैंकर सूरज नांबियार संग रिश्ते को लेकर छाई हुई हैं।

 
वहीं अब मौनी रॉय की शादी की डेट सामने आई है। खबरों के अनुसार मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज से शादी रचाएंगी। बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। दोनों की शादी दुबई या इटली में होगी।
 
शादी के बाद मौनी रॉय अपने होमटाउन कूचबिहार में रिसेप्शन रखेंगी। इस रिसेप्शन में वो सभी लोग शामिल होंगे, जो उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में नहीं जा रहे हैं। 
 
बता दें कि सूरज, दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। मौनी की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो में मौनी और सूरज साथ नजर आ रहे थे। यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, पर मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
ये भी पढ़ें
'बॉब बिस्वास' को अभिषेक ने बताया विद्या बालन की 'कहानी' से बेहतर