sundarkand

मौनी रॉय और मोहित रैना में क्यों हुआ ब्रेक-अप?

Updated: बुधवार, 8 अगस्त 2018 (18:14 IST)
छोटे परदे पर 'नागिन' बन मौनी रॉय ने धूम मचा दी थी और सलमान खान भी उन्हें पसंद करने लगे थे। यही कारण है कि वे जब-तब सलमान के शो 'बिग बॉस' में परफॉर्म करने पहुंच जाती थीं।
 
वैसे मोनी की पहचान बनी थी 'देवों के देव महादेव' नामक सीरियल से। इसमें मोहित रैना के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई और जल्दी ही दोनों एक दूजे को पसंद करने लगे। बात दोस्ती से आगे बढ़ते हुए दिल तक जा पहुंची।  


 
मौनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती, लेकिन उनकी निजी जीवन चर्चा में बना रहा। दोनों बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रूप में मशहूर हो गए, लेकिन अब दोनों के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे। 
 
सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। मौनी ने मोहित के साथ अपने फोटो तक भी सोशल मीडिया से डिलीट कर डाले। लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर ऐसा क्या हो गया है?  
 
मौनी से जब इस बारे में बात की जाती तो वह कहती कि मैं पर्सनल लाइफ को डिस्कस नहीं करती। मैं सिंगल हूं। उनकी इसी बात से पता चला गया कि मोहित और मौनी में ब्रेक-अप हो गया है। 

 
ब्रेक-अप का कारण तो पता नहीं चला, लेकिन कहा जा रहा है कि मोहित अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं, लेकिन मौनी फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उनकी 'गोल्ड' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रही हैं। इसी बात को लेकर अनबन हो गई।  
 
मौनी को लग रहा है कि उन्हें फिल्मों में अब जाकर अच्छा मौका मिला है और इसका वे पूरा फायदा उठाना चाहती हैं। ऐसे समय वे शादी के बारे में सोचना शायद ही पसंद करें। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख