Hanuman Chalisa
✕

मिथुन चक्रवर्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की मां शांतिरानी देवी का निधन

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (16:08 IST)
Mithun Chakraborty's mother passes away: बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर की मां शांतिरानी देवी का निधन हो गया है। मिथुन के सबसे छोटे बेटे नमाशी ने इस खबर की पुष्टि की। मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह कई दिनों से दिल संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 
 
नमाशी ने आनंद बाजार पत्रिका से बात करते हुए कहा, 'हमारी दादी इस दुनिया में नहीं रहीं।' वहीं टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा, '‍िमथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान मिथुन दा और उनका परिवार को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।'
 
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन कोविड के दौरान साल 2020 में हो गया था। अब उन्होंने अपनी मां को भी खो दिया है। मिथुन इन दिनों डांस बांग्ला डांस के 12 एडिशन में बतौर जज नजर आ रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख