Daily Horoscope
✕

सितंबर में फिर से शुरू होगी Mission: Impossible 7 की शूटिंग, अब इस तारीख को होगी रिलीज

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (14:36 IST)
कोरोना महामारी के चलते हॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग रुक गई है। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल 7’ की शूटिंग भी फरवरी के अंत में रोक दी गई थी। अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर में फिर से शुरू होने वाली है।

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सहायक निर्देशक टॉमी गोर्मले ने कहा कि पैरामाउंट इस सर्दी में शूटिंग फिर से शुरू कर सकता है।

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, गोर्मले ने कहा, “हमें सितंबर में फिर से शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है।”



गोर्मले ने कहा कि फिल्म उद्योग के हजारों कर्मचारियों को काम पर लौटने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “हमें शूटिंग को सुरक्षित रूप से करना होगा और अपने सहयोगियों की रक्षा भी। यह निश्चित रूप से संभव है और हम इसे पूरा करने के लिए योजना बना रहे हैं।”

‘मिशन: इम्पॉसिबल 7’ अब 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी और ‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। क्रिस्टोफर मैकक्वेरी इन दोनों पार्ट का निर्देशन कर रहे हैं।

Show comments

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख