• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mirzapur 3 saloni bhabhi aka neha sargam looks stunning in glamorous photos
Last Updated : बुधवार, 10 जुलाई 2024 (17:54 IST)

मिर्जापुर की भोली-भाली सलोनी भाभी बनीं नई नेशनल क्रश, असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं नेहा सरगम

mirzapur 3 saloni bhabhi aka neha sargam looks stunning in glamorous photos - mirzapur 3 saloni bhabhi aka neha sargam looks stunning in glamorous photos
Neha Sargam photo: वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 3' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। सीजन 3 के रिलीज होने के बाद दद्दा त्यागी की बहू सलोनी त्यागी की काफी चर्चा हो रही है। सलोनी भाभी के किरदार को काफी प्यार मिल रहा है। इस किरदार को एक्ट्रेस नेहा सरगम ने निभाया है। 
 
नेहा सरगम को लोग नई नेशनल क्रश भी बता रहे हैं। नेहा सरगम ने इंडियन आइडल से शुरुआत कर कई टीवी शो में काम किया है। मिर्जापुर में सीधी-साधी दिखने वाली ये सलोनी भाभी असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस है। नेहा का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है। 
 
नेहा मूल रूप से पटना बिहार की रहने वाली हैं। पटना में अपनी पढ़ाई करने के बाद वह मां और छोटी बहन के साथ मुंबई आ गई थीं। नेहा हमेशा से सिंगर बनना चाहती थीं। वह इंडियन आइडल सीजन 2 के सेकेंड ऑडिशन में रिलिक्स भूल गईं, जिसकी वजह से रिजेक्ट हो गईं। 
 
हालांकि नेहा ने हार नहीं ‍मानी और इंडियन आइडल सीजन 4 में फिर भाग ‍लिया, लेकिन इस बार गले में इन्फेक्शन के चलते शो से बाहर हो गईं। इसके बाद राजन शाही ने नेहा को रोल ऑफर किया। लेकिन उनके माता-पिता बेटी को एक्टर नहीं बनाना चाहते थे। इसके बाद राजन शाही ने खुद नेहा के घर जाकर उनके माता-पिता को समझाया।
 
नेहा को पहली बार 'चांद छुपा बादल में' किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद साल 2012 में आए टीवी शो 'रामायण: सबके जीवन का आधार' में नेहा माता सीता के किरदार में भी नजर आई थीं। नेहा ने डोली अरमानों की, बिदाई, महाभारत और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शोज में भी काम किया।  
 
नेहा सरगम काफी समय तक एक्यर नील भट्ट संग रिलेशनशिप में भी रही थीं। दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन फिर आपसी मनमुटाव के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। नेहा मिर्जापुर सीरीज में सलोनी भाभी का किरदार निभाकर नई नेशनल क्रश बन चुकी हैं।