Hanuman Chalisa
✕

मिनिषा लांबा को फिर से हुआ प्यार, बोलीं- एक खुशहाल रिश्ते में हूं

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (15:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मिनिषा का पिछले साल तलाक हुआ था।  उन्होंने लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2015 में रेस्टोरेंट मालिक रियान थाम से शादी की थी। अब एकबार फिर मिनीषा को प्यार हो गया है। 

 
मिनिषा लांबा ने खुलासा किया है कि वह एक बार फिर से किसी खास शख्स के साथ रिश्ते में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मिनिषा ने अपनी टूटी शादी और जिंदगी में मूव ऑन के बारे में बात की। 
 
मिनिषा ने कहा कि अक्सर दो लोग एक साथ नहीं रहने से बेहतर होते हैं और ऐसा कोई नहीं है जिसने गलत किया हो या उन परिस्थितियों में दोषी ठहराया जाए कुछ चीजें निजी होती है और अगर हम उनके बारे में बात करते हैं तो वो सामने वाली की बेइज्जती करने जैसा होगा।
 
मिनिषा ने कहा, मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगी कि रिश्ते या शादी का अंत जीवन का अंत नहीं है। आपको प्यार करने के लिए एक और मौका होगा, प्यार हो, और अतीत को भूलना भी आसान हो जाएगा। मैं एक ही कारण की वजह से अब इसके बारे में बात कर रही हूं। उन लोगो की मदद करने के लिए जो इसी तरह की स्थितियों में अटक जाते है। ताकि वो देख पाएं कि चीजें बेहतर हो जाएगी।
 
मिनिषा ने कहा कि वे अपने नए रिलेशनशिप के बारे में इसलिए बात कर रही हैं क्योंकि उनके इस कदम से पुराने रिश्ते में फंसे लोगों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। ताकि वो ये जान सके कि चीजें बेहतर हो सकती हैं।
 
मिनीषा लांबा ने पूछा गया कि तो क्या वह फिर से प्यार करने को लेकर विचार कर कर रही हैं? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, हां, इस समय मैं एक प्यारे शख्स के साथ एक खुशहाल रिश्ते में हूं।
 
जब उनसे उनके सपोर्ट सिस्टम और इस मुश्किल हालात के दौरान उनके साथ खड़े लोगों के बारे में पूछा गया तो वह कहती हैं, मेरे करीबी दोस्तों और परिवार में बहुत मजबूत सपोर्ट सिस्टम था और मैं उसके बारे में धन्य महसूस करती हूं । आगे उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से प्यार पाने के विचार के लिए खुला है? तो उन्होंने कहा कि -"हां । मिनिषा कहती हैं, वर्तमान में, मैं एक सुंदर व्यक्ति के साथ एक खुशहाल रिश्ते में हूं ।
 
वर्कफ़्रंट की बात करें मिनिषा लांबा ने काफी वक्त से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। वह आखिरी बार 2017 में फिल्म 'भूमि' में नजर आई थीं। वह जिला गाज़ियाबाद, भेजा फ्राय, भेजा फ्राय 2, किडनैप, वैल डन अब्बा, हम तुम और शबाना जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। 
 

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख