Hanuman Chalisa

आईआईटी स्टूडेंट से नीना गुप्ता ने की थी पहली शादी, ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में किया खुलासा

बुधवार, 16 जून 2021 (14:28 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लिए चर्चा में है। इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने अपनी पहली शादी के बारे में भी खुलासा किया है।

 
नीना गुप्ता ने बताया कि उनकी पहली शादी एक आईआईटी स्टूडेंड स हुई थी। यह शादी मुश्किल से एक साल चल पाई थी। नीना ने कहा कि उन्होंने काफी कम उम्र के व्यक्ति अमलान कुसुम घोष से शादी की थी। वह उस समय आईआईटी में पढ़ाई कर रहे थे जबकि वह संस्कृत में मास्टर्स कर रही थीं। 
 
नीना ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी में इस बारे में लिखा, अमलान और मैं छिपकर कैंपस, हॉस्टल और मेरे घर के पास मिला करते थे। उनके पैरंट्स दूसरे शहर में रहते थे मगर उनके ग्रैंडफादर मेरी ही गली में रहा करते थे, इसलिए त्योहार और छुट्टियों में उनके पास आ जाते थे।
 
नीना गुप्ता ने बताया कि दोनों के रिलेशनशिप की बात घरवालों को दोस्त के कारण पता चली। उनकी दोस्त ने इस बात का जिक्र उनके पेरेंट्स के सामने किया। उनके पेरेंट्स इस रिलेशनशिप के बीच नहीं आए। उनके माता-पिता ने अमलान के साथ श्रीनगर जाने की भी इजाजत दे दी थी। इसके बाद दोनों की शादी हो गई थी।
 
नीना ने लिखा, अमलान चीजों को अलग तरह से देखते थे। मुझे हमेशा लगता था कि हम सैटल हो जाएंगे और अपने परिवार पर फोकस करेंगे। लेकिन शायद मैं ज्यादा ही महत्वाकांक्षी हो गई थी और कभी खुद को एक आम हाउसवाइफ की तरह नहीं देखा। मुझे जिंदगी में और भी बहुत कुछ चाहिए था। इसके बाद जब मैं थिएटर करने लगी तो मुझे मेरा रास्ता साफ नजर आने लगा।
 
नीना ने कहा, हमारी छोटी सी शादी में हमारे बीच झगड़ा नहीं हुआ। खासकर हमारी रोजाना की जिंदगी, कैसे घर चलेगा, हमारी पढ़ाई और करियर को लेकर झगड़े नहीं हुए। हम दोनों जवान थे जब ये शादी हुई। आज तक मुझे उसे लेकर कोई भी कटु भावना नहीं है।
 
नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का भी खुलासा किया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उनके दोस्त और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने उन्हे शादी के लिए प्रपोज किया था। सतीश कौशिक ने नीना से कहा था कि, अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का होता है तो वह कह सकती हैं कि यह उनका बच्चा है और दोनों शादी कर लेंगे।
 

Show comments

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख