dharma sangrah
✕

‘मणिकर्णिका’ के सेट पर घायल हुईं कंगना

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (20:04 IST)
मशहूर अदाकारा कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन दृश्य फिल्माते हुए घायल हो गईं। उनके टखने में चोट आई है। कंगना ने यहां इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं।
 
अभिनेत्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात हुई। वह जोधपुर के मेहरानगढ़ के किले में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वह एक ऐसा दृश्य फिल्मा रही थीं, जिसमें उनको 40 फुट की दीवार से कूदना था और घोड़े पर एक बच्चा भी उनकी पीठ पर बंधा हुआ था।
 
सूत्रों ने कहा, ‘अभिनेत्री को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और वहां उनके टखने की हड्डी में चोट का पता चला।’ इसी साल जुलाई में भी इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह घायल हुई थीं। तलवारबाजी के दृश्य के दौरान तलवार उनके ललाट पर लग गई थी। ‘मणिकर्णिका’ अगले साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है। (भाषा)

Show comments

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख