sundarkand
✕

डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा की जगह लेंगी दीपिका पादुकोण!

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (14:49 IST)
डॉन सीरिज के तीसरे भाग की प्लानिंग चल रही है। शाहरुख खान एक बार फिर डॉन के रूप में अपने कमाल दिखाएंगे। जहां तक हीरोइन का सवाल है तो प्रियंका चोपड़ा इस बार शायद ही नजर आएं। 
 
क्यों नहीं हैं प्रियंका? 
डॉन वैसे तो शाहरुख की फिल्म होती है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने भी रोमा के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। शाहरुख फिल्म में उन्हें 'जंगली बिल्ली' कहते हैं और दोनों के बीच नोक-झोक चलती रहती है। प्रियंका का न होना डॉन सीरिज के फैंस को अखर सकता है। क्यों नहीं हैं प्रियंका? इसके दो कारण हैं। 
 
पहला कारण: प्रियंका का सारा ध्यान इस समय हॉलीवुड में लगा हुआ है। बॉलीवुड के लिए उनके पास समय नहीं है। वे वहां पर धड़ाधड़ काम करती जा रही हैं। ऐसे में डॉन सीरिज के लिए वक्त निकालना प्रियंका के लिए मुश्किल है। 
 
दूसरा कारण: शाहरुख खान से प्रियंका की अनबन चल रही है। कहा जाता है कि एक समय दोनों नजदीक आ गए थे और यह बात किंग खान की पत्नी के कानों तक पहुंच गई थी। बस, शर्त रख दी गई कि अब प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं करोगे। किंग खान ने तब से प्रियंका से दूरी बना कर रखी है। 
 
प्रियंका की जगह कौन? 
सूत्र बताते हैं कि किंग खान ने दीपिका पादुकोण के नाम की सिफारिश की है। दीपिका को शाहरुख बहुत पसंद करते हैं और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को अच्छी लगती है। ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सफल फिल्म भी वे दे चुके हैं। पूरी उम्मीद है कि इस बार डॉन सीरिज में शाहरुख के साथ दीपिका ही दिखाई देंगी। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख