dharma sangrah
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal, Shraddha Kapoor

साइना नेहवाल के साथ ट्रेनिंग ले रही हैं श्रद्धा कपूर

Saina Nehwal
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभाने जा रही हैं और इसके लिए वह दिग्गज खिलाड़ी के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।
 
सानिया ने श्रद्धा के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। श्रद्धा प्रशिक्षण के लिए आज साइना और उनके कोच पुलेला गोपीचंद के पास पहुंचीं।
 
साइना ने फोटो के साथ लिखा है, ‘आज बैडमिंटन प्रशिक्षण सत्र है...मेरे जीवन पर आधारित फिल्म के लिए मैं, श्रद्धा कपूर और गोपी सर।’ ‘साइना’ का निर्देशन अमोल गुप्ता करेंगे। इससे पहले उन्होंने ‘स्टेनली का डब्बा’ और ‘हवा हवाई’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
 
श्रद्धा (30) की आने वाली एक और फिल्म ‘हसीना’ दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर आधारित है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आनंद को विश्व शतरंज में खेलने की उम्मीदों को झटका