Hanuman Chalisa
✕

शादी के 2 साल बाद ही तलाक लेने पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, बोलीं- पति मेरा दुश्मन बन गया था...

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (17:23 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मनीषा ने साल 1991 में फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मनीषा कोइराला ने साल 2010 में नेपाल के सम्राट दहल से शादी की थी। सम्राट मनीषा से करीब 7 साल छोटे थे।

 
हालांकि मनीषा और सम्राट दहल की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और दोनों का शादी से महज 2 साल बाद ही तलाक हो गया था। आज मनीषा कोइराला 52 साल की उम्र में भी अकेले जीवन बिता रही हैं। हाल ही में मनीषा कोइराला ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
 
एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा कोइराला ने बताया कि सम्राट दहल से उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे से मुलाकातें करने लगे और फिर शादी करने के बारे में निर्णय लिया। शादी के 6 महीने बाद ही उनके और सम्राट के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। जिसके 2 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
 
मनीषा ने कहा, शादी के बाद मेरे बहुत से सपने थे जो कभी पूरे नहीं हो पाए। इसमें किसी की गलती नहीं है, सिर्फ मेरी है। अगर आप रिश्ते में खुश नहीं हैं तो अलग होना ही एक एकमात्र विकल्प है। शादी के 6 महीने में मेरा पति मेरा दुश्मन बन गया था। एक औरत के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है।
 
बता दें कि मनीषा कोइराला भी नेपाल से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा बिश्वेशर प्रसाद कोइराला 1950 और 60 के दशक में नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। तलाक के बाद मनीषा कोइराला की जिंदगी में उस वक्त दोबारा भूचाल आया जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। लेकिन अब वह कैंसर से भी जंग जीत चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख