Hanuman Chalisa
✕

फैशन डिजाइनर के बाद प्रोड्यूसर बने मनीष मल्होत्रा, शुरू किया प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5'

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2023 (12:24 IST)
production house stage 5: बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अब फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' लॉन्च किया है। इसकी अनाउंसमेंट खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए की है।
 
प्रोडक्शन हाउस के शुरूआत के साथ ही मनीष मल्होत्रा के पास तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं जो उनके प्रोडक्शन हाउस स्टेज 5 प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जाएंगी। मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली पहली फिल्म 'बन टिक्की' होगी।
 
मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम अनाउंस करते हुए लिखा, बचपन से ही मेरे मन में कपड़े, रंग और फिल्मों के लिए एक अट्ररैक्शन रहा है। मैं कपड़े, बनावट और म्यूजिक में इंटरेस्टेड था और खुद को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने की नजर से देखता था। कपड़ों के लिए अट्ररैक्शन ने मुझे एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने और फिर कई सालों बाद अपना लेबल शुरू करने के लिए इंस्पायर किया।
 
उन्होंने लिखा, फिल्मों में 30 साल बिताने के बाद आज मैं आपके लिए स्टेज 5 प्रोडक्शन पेश कर रहा हूं... एक ऐसी कंपनी जो हर जगह से अलग-अलग क्रिएटिव आवाजों का पोषण करेगी और डायरेक्टर्स, लेखकों, कलाकारों की मदद से कहानियों की विविधता पर गर्व करेगी। वो न सिर्फ टैलेंटेड हैं बल्कि उनके पास स्टेज5 प्रोडक्शन में एक नया नजरिया भी है।
 
मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म 'बन टिक्की' से वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान कमबैक करेंगी। फिल्म में जीनत अमान के साथ शबाना आजमी दिखाई देंगी। फिल्म को फराज आरिफ अंसारी निर्देशित करेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख