suvichar

बुर्का पहन मंदाना करीमी ने किया डांस, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

Updated: सोमवार, 20 जून 2022 (13:28 IST)
कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आ चुकीं मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मंदाना ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

 
इस वीडियो में मंदाना करीमी हिजाब पहने एक शॉंपिंग मॉल में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक शॉपिंग मॉल में नजर आ रही हैं। तभी शॉपिंग करते-करते वो अचानक Twerks करने लगती हैं। आखिरी में वो अपने चेहरे से पर्दा भी हटाती हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए मंदाना ने लिखा, 'काश, हिजाब के साथ शूटिंग करना इस बीटीएस जितना आसान होता।' मंदाना करीमी का ये अंदाज कई यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर लताड़ लगा दी। यूजर्स का कहना है कि 'मुस्लिम होने के बाद भी बुर्के का मजाक उड़ा रही हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'कृपया हिजाब का मजाक ना बनाए।'
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शर्म! इस तरह हिजाब का अनादर मत करो। कम से कम ऐसी हरकत करने से पहले एक बार जरूर सोच लें!' कई यूजर्स ने लिखा कि हिजाब का मजाक उड़ाने के कारण वह उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं। मंदाना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
बता दें कि मंदाना करीमी ईरानी मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया हैl साथ वह कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 
 

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख