Daily Horoscope

ममता कुलकर्णी तब और अब: कुछ तो पहचान नहीं पाए तो कुछ को लगी अभी भी खूबसूरत

90 के दशक की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। कुछ ममता को पहचान नहीं पाए तो कुछ का कहना है कि एक्टिंग की दुनिया में उनकी हो सकती है वापसी।

Updated: सोमवार, 13 जून 2022 (16:49 IST)
ममता कुलकर्णी। याद है। 90 के दशक की हीरोइन जिसने पत्रिका 'स्टारडस्ट' के कवर पर बोल्ड फोटो देकर सनसनी मचा दी थी। करण अर्जुन और आशिक आवारा की हीरोइन। अब तो याद आ ही गया होगा। 
 
तो, ममता ने एक दिन अचानक करियर की ऊंचाइयों पर एक्टिंग वर्ल्ड को बाय-बाय कर दिया और शादी रचा ली। उल्टे-सीधे कारणों से उनकी चर्चा होती रही, लेकिन अभिनय की दुनिया में वे नहीं लौटी। 


 
अब ममता 50 पार हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कुछ फोटो आए हैं। तब की ममता और अब की ममता में बहुत फर्क आ गया है। उम्र के निशान और मोटापे के कारण चेहरा बदल गया है। फैंस इसको लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। 
 
कुछ का कहना है कि ममता बिलकुल पहचान में नहीं आ रही हैं। कुछ का मानना है कि अभी भी सुंदर हैं। फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। अब ममता के ये फोटो सोशल मीडिया पर आए हैं तो संभव है कि वे एक्टिंग में वापसी करने की सोच रही हों। 
 
ममता के बारे में कहा जाता है कि कथित ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी से उन्होंने सात फेरे ले लिए थे और केन्या में जा बसी। ममता को भी पुलिस ने कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था। 

Show comments

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली थीं 200 फिल्मों की स्क्रिप्ट्स, मेकर्स रखते थे ब्लैंक चेक

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, साई पल्लवी-रणबीर कपूर के 'सिया राम' रूप ने जीता दिल

कभी ट्रेन में गाना गाते थे आयुष्मान खुराना, आज बॉलीवुड के हैं सुपरस्टार

गणेश चतुर्थी पर इन बॉलीवुड सितारों के घर विराजते हैं बप्पा, कार्तिक से पश्मिना तक मनाते हैं खास अंदाज में उत्सव

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख